त्वचा की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए पिएं ये 3 जूस

त्वचा की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए पिएं ये 3 जूस

सेहतराग टीम

आज के समय में सभी लोग चेहरे से खूबसूरत दिखना चाहते हैं। इसके लिए अक्सर कई लोग क्रीम लगाते हैं। वहीं कई लोग कई दवाओं का सेवन करते हैं। इतने जतन के बावजूद भी उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिलती है। चेहरे के दाग, धब्बे, धूप की टैनिंग और ऑयली फेस से खूबसूरती पर ग्रहण लगा जाते हैं। अगर आप भी चेहरे की समस्या से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं तो, रोजाना ये जूस पिएं। इसके सेवन से न केवल आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे, बल्कि आप सेहतमंद भी रहेंगे। आइए जानते हैं-

पढ़ें-  हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए डाइट चार्ट

ग्लोइंग स्किन के लिए जूस (Juice for glowing skin in Hindi):

आलू का जूस पिएं

आलू वजन बढ़ाने के साथ-साथ त्वचा की खूबसूरती को बरकरार रखने में मददगार होता है। इसके सेवन से कई प्रकार की बीमारियों में आराम मिलता है। खासकर लिवर की परेशानियों, हाइपरटेंशन और कैंसर रोगों में लाभदायक होता है। इसके लिए रोजाना सुबह में एक गिलास आलू का जूस पिएं। इससे त्वचा को पोषक तत्व प्राप्त होंगे, जिससे चेहरे की चमक बरकरार रहेगी।

टमाटर का जूस पिएं

टमाटर में लाइकोपेन नामक तत्व पाया जाता है जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसके सेवन से शरीर हाइड्रेट रहता है क्योंकि इसमें पानी प्रचुर मात्रा में पानी पाया जाता है। इसके सेवन से त्वचा संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं। इसलिए रोजाना सुबह में एक गिलास टमाटर का जूस जरूर पिएं।

सत्तू पिएं

अगर त्वचा को पोषक तत्व नहीं मिलता है, तो त्वचा अपनी प्राकृतिक सौंदर्यता को खोने लगती है। जबकि त्वचा रूखी और बेजान सी दिखने लगती है। इस समस्या को दूर करने में सत्तू बहुत कारगर है। इसके लिए आप रोजाना सुबह में सत्तू ड्रिंक पिएं। इसके सेवन से आपका शरीर हाइड्रेट रहता है और त्वचा में नई कोशिकाओं का सृजन होता है।

चुकंदर का जूस पिएं

इसमें आयरन और पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से खून साफ़ होता है, जिससे त्वचा में होने वाली सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसलिए रोजाना सुबह में खाली पेट चुकंदर का जूस जरूर पिएं। आप इनमें से किसी एक जूस का सेवन रोजाना करें। आपको जल्द असर दिखेगा।

 

इसे भी पढ़ें-

इन 7 फायदों की वजह से आपको सत्तू खाना चाहिए?

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।